Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ़: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम का सफल लॉन्चिंग कार्य पूरा

Published Date

केवल तीन घंटे में 1,640 मीट्रिक टन वजनी सबसे भारी पोर्टल बीम का रेलवे लाइन के ऊपर सफल प्रक्षेपण

साबरमती में अंतिम एवं सबसे भारी पोर्टल बीम के सफल लॉन्च के साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सभी 13 भारी पोर्टल बीमों का लॉन्चिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह परियोजना के निर्माण में एक और महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि है।

अहमदाबाद में 18 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन वायाडक्ट मौजूदा व्यस्त रेलवे लाइनों को एलिवेटेड स्तर पर पार करता है। इन रेलवे क्रॉसिंग्स के लिए विशेष रूप से 13 भारी पोर्टल बीमों का डिजाइन एवं निर्माण किया गया, जिनका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। इनमें शामिल हैं:

  • मणिनगर में मुंबई–अहमदाबाद मुख्य रेलवे लाइन पर 5 पोर्टल बीम
  • वाटवा में मुंबई–अहमदाबाद मुख्य रेलवे लाइन पर 7 पोर्टल बीम
  • साबरमती में अहमदाबाद–दिल्ली मुख्य रेलवे लाइन पर 1 पोर्टल बीम

अंतिम प्रीकास्ट-प्रेस्ट्रेस्ड पोर्टल बीम का वजन लगभग 1,640 मीट्रिक टन है, जो अहमदाबाद में लॉन्च किए गए सभी 13 पोर्टल बीमों में सबसे भारी प्रीकास्ट कंक्रीट पोर्टल बीम है। इसकी लंबाई 34.5 मीटर तथा क्रॉस-सेक्शन 5.5 मीटर × 4.5 मीटर है, जो इसे इस परियोजना में उपयोग किए गए सबसे बड़े प्रीकास्ट पोर्टल बीमों में से एक बनाता है। इस विशाल बीम की लॉन्चिंग का पूरा कार्य लगभग तीन घंटे में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इस पोर्टल बीम की लॉन्चिंग 2,200 मीट्रिक टन क्षमता वाली क्रॉलर क्रेन की सहायता से की गई। सीमित कार्यस्थल होने के बावजूद इस जटिल कार्य की विस्तृत योजना बनाई गई और भारतीय रेलवे के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करते हुए कड़े सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान रेलवे परिचालन बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से जारी रहा।

अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीमों की सफल लॉन्चिंग भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना के निर्माण में अपनाई जा रही अत्याधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता, सटीक योजना और उच्च स्तर के निष्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

पोर्टल बीम के आयाम

अहमदाबाद सेक्शन
क्र. सं. पोर्टल बीम आयाम (मीटर में) वजन (मीट्रिक टन में)
1 497-P05 34 x 5.5 x 4.5 1352
2 497-P06 33 x 5.5 x 4.5 1360
3 497-P07 30 x 5.5 x 4.5 1329
4 497-P08 30 x 5.5 x 4.5 1342
5 497-P09 30 x 5.5 x 4.5 1322
वटवा सेक्शन
1 489-P14 17 x 5.5 x 3.2 555
2 489-P15 17 x 5.5 x 3.2 564
3 489-P16 17 x 5.5 x 3.2 558
4 490-P11 17 x 5.5 x 3.2 557
5 490-P12 17 x 5.5 x 3.2 564
6 490-P13 17 x 5.5 x 3.2 571
7 490-P14 18.15 x 5.5 x 3.2 574
साबरमती सेक्शन
1 506P6 34.5 x 5.5 x 4.5 1640
Related Images