यह पालघर जिले के दहानू-तलेसरी तालुका को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए एनएचएसआरसीएल द्वारा की गयी एक पहल है।
पालघर जिले के दहानू और तलासरी के जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के उत्थान के लिए, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल), मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की क्रियान्वयन एजेंसी, ने पुर्ण्य आधुनिक एम्बुलेंस, स्वतंत्रता दिवस 2019 के अवसर कर दान किया । माननीय सांसद राजेन्द्र गावित एवं पालघर जिले के माननीय अभिभावक मंत्री श्री रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में जिला कलेक्टर, पालघर डॉ कैलाश शिंदे के हाथों सिविल सर्जन, पालघर को एम्बुलेंस सौंपी गई।
एंबुलेंस जो की ग्रामीण स्वास्थ्य इकाई, पालघर को दान की गई थी, पहले यह एनएचएसआरसीएल ने अपनी प्राथमिक स्थिति में प्राप्त की थी। तब इसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ अनुकूलित और उन्नयन किया गया था। यह अपने आप में एक डिस्पेंसरी का कार्य करेगी एवं एम्बुलेंस में हृदय संबंधी आपात स्थितियों के लिए विशेष मशीनरी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही साथ, यह एम्बुलेंस आपातकालीन मेडिकल ट्रॉली, तह स्ट्रेचर, तह व्हीलचेयर, पोर्टेबल स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर,रक्त दाब मॉनीटर, IV स्टैंड, ब्लड भण्डार कम्पार्टमेंट, स्पाइन बोर्ड स्ट्रेचर, एयर-कंडीशनर, मरीज के बेड सपोर्ट, अंतःश्वासनलीय ट्यूब, पुनर्जीवन किट, वॉश बेसिन, डॉक्टर परिक्रामी कुर्सी, एलईडी बल्ब, स्पॉट लाइट्स आदि से लैस है। इन सुविधाओं की उपस्थिति के कारण, रोगी के बुनियादी उपचार को अस्पताल के रास्ते में ही शुरू किया जा सकता है।
एम्बुलेंस-दान के बारे में संतोष व्यक्त करते हुए, जिला कलेक्टर,डॉ. कैलास शिंदे, ने कहा, “पूरी तरह सुसज्जित आधुनिक एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में रोगियों को राहत देने में अत्यधिक लाभदायक होगी। यह पहल प्रशासनिक स्तर पर किए गए हमारे प्रयासों को मजबूत करेगी”
इस पहल से दहानू-तलसारी के आदिवासी क्षेत्रों के निवासियों को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। एनएचएसआरसीएल का प्राथमिक उद्देश्य पालघर जिले में समग्र विकास लाना है, जिसके माध्यम से भारत की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी। आने वाले दिनों में आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों के साथ पालघर, वसई, दहानू और मुंबई के एनएचएसआरसीएल के अधिकारी मौजूद थे।

